सांसद विजय जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं से हुए रूबरू , समाधान का दिया आश्वासन
सांसद ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया।

पाकुड़। परिसदन में शुक्रवार को स्थानीय सांसद विजय हांसदा पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव मौजूद रहे।* कार्यकर्ताओ व आम ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मुर्मू, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, संजीत कुमार, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, दानियल किस्कू, हबीबुर्रहमान, अजफारुल शेख, प्रकाश सिंह, मोसर्राफ हुसैन, मोबारक हुसैन, विनोद भगत, छोटू भगत, फुरकान शेख, सगीर अंसारी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, धानो मरांडी, नसीम अहमद, लालमोहम्मद अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, एखलाकुर अंसारी, अब्दुल हलीम अंसारी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।