ताज़ा-ख़बर

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, छोटु की हत्या

रिपोर्ट: Santosh Kumar1 दिन पहलेझारखण्ड

कुमण्डीह जंगल से कंकाल सहित सामान बरामद, दो गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, छोटु की हत्या

लातेहार। मनिका थाना कांड संख्या 71/2026 में पुलिस ने 16 वर्षीय छोटु कुमार के अपहरण एवं हत्या मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को छोटु कुमार के अपहरण की शिकायत पर 22 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। कांड के उद्भेदन के लिए एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर डीएसपी (मु.) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमचंद भुईयां (19) और शिवम भुईयां उर्फ शिवम कुमार उर्फ श्याम (20), दोनों थाना मनिका क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने छोटु कुमार को बहला-फुसलाकर मोबाइल छीनने के लिए ले जाने तथा विरोध करने पर बशीनाला जंगल (कुमण्डीह जंगल) में गला घोंटकर हत्या करने और शव छिपाने की बात स्वीकार की।बरामदगी में छोटु कुमार का कंकाल, स्कूल ड्रेस, चप्पल, छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH-19G-5090 तथा दो अन्य मोबाइल फोन शामिल हैं। सभी सामानों को पुलिस ने विधिवत जब्त किया है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कार्रवाई में डीएसपी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, अनुसंधानकर्ता अवनीश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें.