सरायकेला पुलिस ने इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
सालडीह गांव से पकड़ा गया इश्तेहारी वारंटी, सरायकेला थाना पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला : थाना पुलिस ने इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमा चंद्र नायक, पिता स्वर्गीय महेंद्र नायक, निवासी ग्राम सालडीह, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी था। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इन्हें भी पढ़ें.