ताज़ा-ख़बर

मारपीट मामले में सुधीर महतो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेअपराध

सरायकेला पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदाली की जब्त, मामले की जांच जारी

मारपीट मामले में सुधीर महतो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

सरायकेला : थाना पुलिस ने मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़े मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सुधीर महतो (32) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की। आरोपी बेगनाडीह गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम राम महतो बताया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सरायकेला थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज है। प्राथमिकी 11 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 118(1), 109(1) और 3(5) के तहत दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के कुदाली को भी जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री को मामले की जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार मामले में प्राथमिकी अभियुक्त सुधीर महतो को गिरफ्तार किया गया है और घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदाली जब्त की गई है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें.