मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत
मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में लगभग १ घंटे तक विशेष पूजा अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना का कार्य रजरप्पा मंदिर समिति के सचिव सुभाशिष पंडा के देखरेख में संपन्न हुआ।

रामगढ़: देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में आज १७ अगस्त को देश के प्रसिद्ध और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने पूजा अर्चना किया। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के रजरप्पा आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। आगमन को लेकर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे।
मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में लगभग १ घंटे तक विशेष पूजा अर्चना कर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना का कार्य रजरप्पा मंदिर समिति के सचिव सुभाशिष पंडा के देखरेख में संपन्न हुआ। रजरप्पा आगमन को लेकर रजनीकांत ने मीडिया से कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आया हूं। मां भगवती से देश में अमन शांति के लिए मां से प्रार्थना किया हूं। इस दौरान रजनीकांत के आगमन की सूचना फ्रेंस को मिलते ही रजनीकांत के फ्रेंस की भीड़ उमड़ पड़ी। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत रांची से सड़क मार्ग द्वारा रजरप्पा मंदिर पहुंचे। मंदिर में पहुंचने के बाद उन्होंने माता की शांति से पूजा अर्चना किया।