ताज़ा-ख़बर

तस्लीम आरिफ का बढ़ा कद, यूथ कांग्रेस के बनाए गए प्रदेश महासचिव

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार8 दिन पहलेझारखण्ड

तस्लीम आरिफ बुलेट ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। पार्टी ने मुझे प्रदेश स्तर पर लाकर सम्मान देने का काम क्या है।

तस्लीम आरिफ का बढ़ा कद, यूथ कांग्रेस के बनाए गए प्रदेश महासचिव

पाकुड़। युवा नेता तस्लीम आरिफ बुलेट का पार्टी में कद बढ़ा है। उन्हें यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज ने चिट्ठी जारी कर इसकी घोषणा की है। काफी सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े तस्लीम आरिफ बुलेट दो-दो बार यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की भावना को देखते हुए प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने तस्लीम आरिफ बुलेट पर भरोसा जताया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव जी, प्रभारी शशि सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे। इधर कांग्रेस के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट को प्रदेश स्तर पर पार्टी में जगह मिलने से उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। तस्लीम आरिफ बुलेट को कांग्रेस पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी से खुशी जाहिर करते हुए समर्थक बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। तस्लीम आरिफ बुलेट ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। पार्टी ने मुझे प्रदेश स्तर पर लाकर सम्मान देने का काम क्या है।

मैं पार्टी के इस सम्मान का कद्र करते हुए शुक्रिया अदा करता हूं। मेरे अभिभावक समान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम साहब, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम साहब और विधायक निसात आलम जी का शुक्रगुजार हूं। प्रदेश कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अभिजीत राज जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और एक बड़ी जिम्मेदारी देकर हौंसला देने का भी काम किया।

मैं पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मन लगाकर काम करूंगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर रहते जिस तरह से पार्टी के विचारधारा और नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेवारी को निभाया, उसी तरह आगे भी काम करता रहूंगा।

इन्हें भी पढ़ें.