ताज़ा-ख़बर

कुटुंब न्यायालय के प्रयास से पति-पत्नी के बीच समझौता करा कर एक साथ हुए पति पत्नी

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार105 दिन पहलेझारखण्ड

यह प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के अथक प्रयास से सफल हुआ।

पाकुड़। कुटुंब न्यायालय के प्रयास से मेंटेनेंस केस नंबर 272/2024 की सुनवाई पूरी कर 18 मार्च को मासुदा खातुन उर्फ बीबी एवं अन्य वनाम फारूख अहमद एवं मेंटेनेंस केस नंबर-31/2025 शाहिना खातुन वनाम् तोहिद शेख के बीच में विशेष मध्यस्थता कराकर पति पत्नी दोनों एक साथ हो गए। अभियान के अन्तर्गत प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि के प्रयास से उक्त दोनो वादों में सुलह समझौता हुआ एवं पति-पत्नी दोनो एक दूसरे को माला पहनाकर पति अपनी पत्नी को अपने साथ ले गए। 66.jpg

उक्त दोनो वाद का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि उभय पक्षों मासुदा खातुन उर्फ बीबी एवं अन्य वनाम् फारूख अहमद के पुत्र जुबेर अहमद को इस मध्यस्थता से उनके दो वर्षीय पुत्र का भविष्य उज्जवल हुआ तथा उन्हें माता-पिता का प्यार मिलेगा, साथ ही ओरिजिनल मेंटेनेंस केस 31/2025 का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पति-पत्नी प्रेम विवाह किये थे, जिसका परस्पर विरोध परिवार वाले कर रहे थे। 65.jpg

आज पूरे परिवार वालों के समक्ष पत्नी अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए राजी हुई और परिवार वाले भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। यह प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के अथक प्रयास से सफल हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.