ताज़ा-ख़बर

डायरिया से प्रभावित लोगों के बीच आदिवासी संगठन ने बांटा फल और ओ आर एस

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार17 दिन पहलेझारखण्ड

गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं है, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है, खाट के सहारे मरीजों को ले जाया जाता है।

पाकुड़। समाजसेवी प्रो निर्मल मुर्मू एवं टीम चिरगा़ल ने मगंलवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के बड़ा बास्को गांव का दौरा किया। गांव में पिछले कई दिनों से डायरिया से लोग प्रभावित हैं। अचानक दो दर्जन से भी अधिक की संख्या में मरीज़ होने से हड़कंप मच गया था। प्रो निर्मल मुर्मू एवं क्षेत्र के युवाओं ने गांव का दौरा कर मरीजों का हाल जाना। इसके बाद श्री मुर्मू ने कहा कि तत्काल स्थिति तो नियंत्रण में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग, विकास और जनप्रतिनिधि का पोल खोल कर रख दिया है। गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं है, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है, खाट के सहारे मरीजों को ले जाया जाता है। गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है। अगर विकास हुआ तो केवल जनप्रतिनिधि और दलालों का विकास हुआ है। बाकी काम कागजों पर ही सिमट कर रह गया है।

12.jpg उन्होंने कहा कि गांव में अस्पताल खोलना जरूरी है। साथ ही साथ अविलंब मूलभूत सुविधा बहाल किया जाए। मौके पर महातन टुडू, अजय हांसदा, इकरामुल अंसारी,सोम बेसरा,इग्नासियस मराण्डी, बैजल मराण्डी,कोर्नेलियस मराण्डी आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.