बाइक सवार दो उच्चकों ने एक बृद्ध आदमी के गले से सोने का चेन छीनकर भाग निकला, पूरी वाक्या सीसीटीवी में कैद
उच्चकों पहले भी विभिन्न स्थानों पर ऐसे घटनाओं का अंजाम दिया है, दोनों पुलिस के पकड़ से बाहर

Amit Sahay गिरिडीह: गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पुराना जीटी रोड के किनारे स्थित पंच मंदिर से पूजा अर्चना कर घर लौटने के क्रम में एक बाइक सवार दो उच्चकों ने एक बृद्ध आदमी के गले से सोने का चेन छिनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी है।
सोमवार की सुबह घटित इस छिनतई की घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंदिर समीप निवासी सुरेश प्रसाद जायसवाल (76) सुबह करीब 7:25 बजे मन्दिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार दो उच्चके (ब्लू कलर की अपाची बाइक) गले से सोने का चेन छीनकर भाग गया।
पूरी वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गयी। बतांदें कि अपाची बाइक सवार दो उच्चकों द्वारा पहले भी दोनों थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे घटनाओं का अंजाम दे चुका है लेकिन अभी तक वे दोनों पुलिस के पकड़ में नहीं आये हैं। इधर घटना की सूचना पाकर डुमरी पुलिस मंदिर पहुंच एवं पीड़ित से मिल घटना की पूरी जानकारी ली।
वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा समिति जामतारा के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल पंच मंदिर समिति के अध्यक्ष पियूष कुमार अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि पूजा के लिए मंदिर आते समय कोई आभूषण नहीं पहनें साथ ही पुलिस से भी आग्रह की है कि पुलिस गश्ती दल गश्त के दौरान सुबह शाम मंदिर प्रांगण का भी भ्रमण कर लें।