ताज़ा-ख़बर

अंतिम चरण के चुनाव में जीत सुनिश्चित के लिए कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार30 दिन पहलेझारखण्ड

जिप अध्यक्ष ने दर्जनों गांव में किया दौरा

पाकुड़। लोकसभा के अंतिम चरण में होने वाले 1 जून को राजमहल संसदीय सीट पर जीत सुनिश्चित के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोर लगा दी है। बुधवार को जिला परिषद के अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने महेशपुर ब्लॉक के आधे दर्जन गांव का दौरा कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि वर्तमान में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य में कई कल्याणकारी काम जनहित में किए गए हैं ।लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में मतदाता अपना वोट देकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का काम करें ।उन्होंने कहा कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित रूप से झारखंड और झारखंड के लोगों को रोजगार के साथ-साथ विकास दिखेगा। 10.jpg

जिप अध्यक्ष ने महेश्वर ब्लॉक के राजपुर, हरीशपुर ,बस केंद्री, सहारनपुर और बरमसिया गांव में जनसंपर्क अभियान कर लोगों से वोट देने की अपील की।

इन्हें भी पढ़ें.