ताज़ा-ख़बर

सरायकेला खरसावां में 15.70 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, पुलिस का अभियान जारी

रिपोर्ट: MANISH 32 दिन पहलेझारखण्ड

ग्रामीणों ने खुद नष्ट की 8.5 एकड़ अफीम की खेती

सरायकेला खरसावां में 15.70 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट, पुलिस का अभियान जारी

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 07 फरवरी 2025 को जिले में कुल 15.70 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया। एक ओर जहां कुचाई थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कुचाई एवं दलभंगा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम दामादीरी में 5.70 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। वहीं ईचागढ़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे के नेतृत्व में ग्राम गुडमा में 1.5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर अब दिखने लगा है। इसके तहत दलभंगा ओपी क्षेत्र के सुरसी, अतरा, गिलुआ और चोपोडीह गांवों के ग्रामीणों ने ग्राम सभा आयोजित कर जंगल में लगी 8.5 एकड़ अफीम की फसल को खुद नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम लगातार गश्त और निगरानी कर रही है, ताकि अवैध नशीले पदार्थों की खेती को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.