ताज़ा-ख़बर

झारखंड में 2026 राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन की रणनीति तय करने सीएम से होगी बैठक

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो सीटें खाली; कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के दल विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद उम्मीदवार तय करेंगे।

झारखंड में 2026 राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन की रणनीति तय करने सीएम से होगी बैठक

रांची: झारखंड में राज्यसभा में छह सदस्य राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर दो वर्ष पर दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण राज्यसभा की एक सीट पहले से ही खाली है, जबकि भाजपा के सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में वर्ष 2026 में झारखंड से दो नई राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस बीच, महागठबंधन के दल राज्यसभा चुनाव किस तरह लड़ेगा, इस पर सोमवार को झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी होने के बाद इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच बैठक होगी।

इन्हें भी पढ़ें.