मनरेगा मजदूरी का 400 करोड रुपए केंद्र से अब तक नहीं मिला, मजदूरों का हाल बेहाल
विगत वित्तीय वर्ष 9 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य था। जिसके विरुद्ध झारखंड में 10 करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया था।

Palamu: मनरेगा में गरीब 400 करोड रुपए का वेज पेमेंट का बकाया हो गया है। भारत सरकार से अभी तक वेज की राशि नहीं मिली है। इसमें 350 करोड रुपए विगत वित्तीय वर्ष 2024 -25 का है। इस वित्तीय वर्ष का भी लगभग 50 करोड रुपए बकाया हो गया है। हालांकि ग्रामीण विकास विभाग को यह उम्मीद रहा है कि इस वित्त वर्ष का 40 से 50 करोड रुपए भारत सरकार से मिल जाए।वही विगत वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार को अलग से 350 सौ करोड रुपए का प्रावधान करके राशि का आवंटन करना होगा।
ग्रामीण विकास विभाग झारखंड अंतर्गत मनरेगा कोषांग के जरिए कई बार भारत सरकार के बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। बता दे कि विगत वित्तीय वर्ष 9 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य था। जिसके विरुद्ध झारखंड में 10 करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया था।
जो लक्ष्य से 112 फीसदी अधिक था। ऐसे में अधिक मानव दिवस सृजन होने से मजदूरों को ज्यादा काम मिला। इनमें कोई मजदूरों का अब अभी मजदूरी बकाया है। भारत सरकार से राशि मिलते ही सभी को बकाया भुगतान किया जाएगा। हालांकि कुछ को झारखंड सरकार के रिवाल्विंग फंड से राशि दी गई है।