ताज़ा-ख़बर

सरायकेला-टाटा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट: MANISH 33 दिन पहलेझारखण्ड

युवक आदित्यपुर में करता था काम, पुलिस को दी गई सूचना

सरायकेला-टाटा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

सरायकेला : टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दुगनी के पास गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक रोईबु महतो (24 वर्ष) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोईबु महतो को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल रोईबु महतो सरायकेला थाना क्षेत्र के भंडारी साई गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम त्रिलोचन महतो है। वह आदित्यपुर के महेश्वरी इंटरप्राइजेज में काम करता है और रोजाना साइकिल से आदित्यपुर आना-जाना करता था। घटना के समय वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवारवालों को सूचना दी और पुलिस को भी खबर कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.