ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह को मिला ग्लोबल रिकग्निशन अवॉर्ड 2025, प्रशासन में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित

रिपोर्ट: MANISH 2 दिन पहलेझारखण्ड

लेडी सिंघम पारुल सिंह की पहचान बनी जनसेवा और न्यायप्रियता, ईमानदारी व साहस के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

आदित्यपुर की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह को मिला ग्लोबल रिकग्निशन अवॉर्ड 2025, प्रशासन में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित

आदित्यपुर : झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह को वर्ष 2025 का ग्लोबल रिकग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान सार्वजनिक प्रशासन में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, जनसेवा और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए पारुल सिंह का चयन रैश मॉडल इवैल्यूएशन सिस्टम के माध्यम से किया गया जिसमें उन्हें सभी मूल्यांकन मानकों पर सर्वोच्च अंक प्राप्त हुए। जमशेदपुर में लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध पारुल सिंह ने भ्रष्टाचार, मानव तस्करी, नशा तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर न्याय की नई मिसाल पेश की है। कोविड-19 महामारी और बाढ़ राहत कार्यों के दौरान उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालकर हजारों लोगों को मदद पहुंचाई। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी वे अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करती रहीं। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि झारखंड की सशक्त महिला प्रशासनिक पीढ़ी की प्रेरक पहचान भी है जो कठिन परिस्थितियों में भी न्याय, मानवता और सेवा की मिसाल कायम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें.