पीरटांड के हरलाडीह से मिसिर बेसरा का सहयोगी 25 लाख का ईनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार
महतो पर 100 से अधिक मामला दर्ज

गिरिडीह: कुख्यात नक्सली और 25 लाख का ईनामी नकसली अजय महतो उर्फ टाइगर की पीरटाड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह से गिरफ्तार किया गया है। नक्सली अजय महतो महतो पर करीब 100 से अधिक मामला दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी करमू मांझी के घर से की गई। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधिक्षक गिरिडीह डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाडीह में करमू मांझी के घर पर छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने घर में छिपे टाइगर को दबोच लिया. छापेमारी के दौरान इसके साथ मौजूद 2 अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
अजय महतो उर्फ टाइगर भाकपा माओवादी का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और पारसनाथ इलाके का जोनल कमांडर रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इसके ऊपर हत्या, लूट, लेवी वसूली, पुलिस पार्टी पर हमला, ईआईडी ब्लास्ट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 100 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। गिरिडीह पुलिस की विशेष टीम ने तीनो से विशेष पूछताछ कर रही है। अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है. टाइगर ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाकों में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस पर घात लगाकर हमला, रोड निर्माण में लगे वाहनों को फूंकना और ठेकेदारों से रंगदारी मांगना इसकी पहचान बन गयी थी. गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में दशकों की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है. लाल आतंक का चेहरा माने जाने वाले कुख्यात नक्सली और मिसिर बेसरा का सहयोगी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरिडीह पुलिस ने बीती रात हरलाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया।
झारखंड के अलावे बिहार, बंगाल और ओडिशा की पुलिस भी लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गिरिडीह उपायुक्त पहले ही अजय महतो समेत 12 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह और यूएपीए एक्ट के तहत मुकदमा चलाने की अनुशंसा राज्य सरकार से ले चुके हैं। गृह विभाग से स्वीकृति भी मिल चुकी है. गिरफ्तारी के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि टाइगर की गिरफ्तारी से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. पुलिस आने वाले दिनों में सघन अभियान चलाकर बचे हुए नक्सलियों को भी गिरफ्तार करेगी.