अघोर आश्रम शिव महावीर मंदिर प्रांगण में देवी मां के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथे पर उठाया कलश

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर अघोर आश्रम स्थित शिव महावीर मंदिर प्रांगण में देवी मां की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुष सहित छोटे-छोटे बच्चे मेदिनीनगर शिव मंदिर से कलश लेकर बाजार भ्रमण करते हुए कोयल नदी के तट पर पहुंचे।
वहां कलश में जल भरकर पुनः बाजार होते हुए शिव मंदिर का परिक्रमा कर कलश स्थापित किया। शनिवार को देवी मां के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवी पूजन, जलाधिवास, सैयाधिवास अन्नाधिवास, नगर भ्रमण व भंडारा के साथ संध्या आरती की जाएगी।
तीसरे दिन 19 जुलाई को भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।कड़ाके की धूप रहने के बाद भी सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर भक्ति गीत गाते नजर आए। सभी श्रद्धालुओं में देवी मां के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शांति विकास संघ के काफी संख्या में महिला व पुरुष सदस्य शामिल हुए।