ताज़ा-ख़बर

थाना प्रभारी ने स्व. मोलनी देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: 2 घंटे पहलेझारखण्ड
थाना प्रभारी ने स्व. मोलनी देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बड़कागांव : थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह बुधवार को पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दुःख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने स्व. मोलनी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। आगे उन्होंने कहा कि स्व. मोलनी देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं सामाजिक व्यक्तित्व को खो दिया है।इस दुःख की घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।मौके पर पुअनी अभिषेक कुमार एवं मुखिया तकरीमुल्लाह खान उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.