भाजपा के द्वारा षड्यंत्र रचकर असामाजिक तत्वों ने घटना को दिया अंजाम: अजीजुल इस्लाम
भाजपा यहां अपनी संगठन को कमजोर होते देख इस तरह का षड्यंत्र रचने का काम कर रही है, जो एक गंभीर मामला है.
पाकुड़। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि भाजपा नेता के इशारे पर मंडल मुर्मू को आगे कर भोगनाडीह में 30 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला कर हत्या करने की साजिश रची गई थी। उस षड्यंत्र को हमारी सरकार की तंत्र ने नाकाम कर दिखाया है।
जिला अध्यक्ष गुरुवार को पाकुड़ धनुष पूजा में स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बातें कहीं। कहा कि उक्त घटना के विरोध में हमारी पार्टी आज भाजपा का पुतला दहन कर रही है। उन्होंने कहा कि बाहर से लोगों को मंगाकर भोगनाडीह में एक षडयंत्र के तहत हल दिवस कार्यक्रम को बाधित करने का प्लानिंग भाजपा के द्वारा रचा गया।
वैसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी और सजा दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जो षडयंत्र रचा गया था उस षड्यंत्र में हमारे पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पर हमला करने की साजिश थी, जो नाकाम हो गया।कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री के बढ़ती लोकप्रियता और उनके काम ,राज्य में खुशहाली, राज्य के विकास, प्रगति को देखकर भाजपा के लोग अब यहां षड्यंत्र रचने का काम कर रहे हैं।
मंडल मुर्मू जो गत विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हुए उसे आगे कर यहां के माहौल को खराब करने का काम किया जा रहा है। सिद्धू कान्हु के वंशज परिवार के 13 परिवार में से 11 परिवार हुल दिवस के दिन सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लेकिन आज भाजपा यहां अपनी संगठन को कमजोर होते देख इस तरह का षड्यंत्र रचने का काम कर रही है। जो एक गंभीर मामला है, इस घटना में जिन, जिन लोगों ने षड्यंत्र रचने का काम किया है उसकी पहचान कर उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार सम्मेलन में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष समद अली, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम उद्दीन , पीटर जी, मृत्युंजय घोष मौजूद थे।