ताज़ा-ख़बर

झारखंड पत्रकार संगठन के विनोद सिंह बनें पलामू जिला अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai4 घंटे पहलेझारखण्ड

पलामू के लोगों को मिला केंद्रीय कमेटी में जगह

झारखंड पत्रकार संगठन के विनोद सिंह बनें पलामू जिला अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी बधाई

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड पत्रकार संगठन की बैठक शनिवार को पांकी रोड स्थित जदयू कार्यालय के निकट हुई। सदस्यों की मांग पर वर्तमान कमेटी को भंग किया गया। सदस्यों ने कहा कि संगठन को धार देने के लिए पुनः नए जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य चंद्रदेव प्रजापति ने विनोद सिंह को पलामू जिला का नया अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दिया। वहीं अश्विनी कुमार घई ने राम निवास तिवारी को गढ़वा जिला के प्रभारी के रूप में चयन करने का प्रस्ताव दिया। इसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में सोशल मीडिया के कार्यों के संचालन के लिए विकास कश्यप को अधिकृत किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला को संगठन हित में किसी तरह के निर्णय को लेने से संबंधि प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर अश्विनी कुमार घई को पलामू प्रमंडलीय प्रभारी बनाया गया। बैठक में बेनी माधव सिंह, शैलेंद्र तिवारी, विजय कुमार तिवारी, चंद्रदेव प्रजापति, चंदन लाल मंडल, विनोद सिंह, रामनिवास तिवारी, विकास कश्यप, भरत कुमार सहित काफी संख्या में पत्रकार शामिल थे।

पलामू के लोगों को मिला केंद्रीय कमेटी में जगह

मेदिनीनगर : पलामू जिला के पत्रकारों को झारखंड पत्रकार संगठन की केंद्रीय कमेटी में जगह दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने बताया कि बेनी माधव सिंह, नीलकमल शुक्ला, अश्विनी कुमार घई, शैलेंद्र तिवारी, रघुवीर नारायण पांडेय, अरविंद तिवारी, चंद्रदेव प्रजापति, विजय कुमार तिवारी को केंद्रीय कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.