ताज़ा-ख़बर

पलामू के नगर निकाय में औसत वोटिंग रहा 64.01 प्रतिशत : उपायुक्त

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 दिन पहलेझारखण्ड

पलामू के नगर निकाय में हुआ फ्री एंड फेयर पोल : पुलिस अधीक्षक

पलामू के नगर निकाय में औसत वोटिंग रहा 64.01 प्रतिशत : उपायुक्त

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में 58.46 प्रतिशत मतदान हुए

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू के नगर निकाय में सोमवार को फ्री एंड फेयर पोलिंग हुआ। पलामू के नगर निकाय चुनाव में औसत वोटिंग 64.01 प्रतिशत रहा। उक्त जानकारी पलामू की उपयुक्त शाह निर्वाचित पदाधिकारी समीरा एस ने दी। निर्वाचित पदाधिकारी ने चुनाव समाप्त होने के बाद स्थानीय जीएलए कालेज स्थित रिटर्निंग रूम परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।‌ उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर निगम के चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत 58.46 रहा। इसी तरह छतरपुर में 68.45 प्रतिशत, हरिहरगंज में 65.24 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 60.03 प्रतिशत, विश्रामपुर में 67.85 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि बिना किसी गतिरोध के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास किसी प्रत्याशी ने किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं दी है।

पलामू के नगर निकाय में हुआ फ्री एंड फेयर पोल : पुलिस अधीक्षक पलामू के नगर निकाय में फ्री एंड फेयर पोल संपन्न हुआ है। किसी तरह का कोई घटना घटित नहीं हुई है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने कही। उन्होंने बताया कि छतरपुर में आपसी रंजिश में दो लोग झगड़ गए थे। लेकिन पलामू के नगर निकाय चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार संवेदनशील बूथ पर नजर रखी जा रहे थी। उन्होंने बताया कि अधिकतर पोलिंग स्टाफ जीएलए कॉलेज स्थित रिटर्निंग रूम में पहुंच गए हैं कुछ लोग रास्ते में हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पलामू की जनता, मीडियाकर्मियों सहित इस कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों व मतदान पदाधिकारियों व मतदान कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

इन्हें भी पढ़ें.