ताज़ा-ख़बर

गम्हरिया ब्लॉक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ब्रेकडाउन ट्रक बना हादसे का कारण

रिपोर्ट: MANISH 1 दिन पहलेझारखण्ड

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष शनिवार रात अपनी बाइक से गम्हरिया की ओर लौट रहा था।

गम्हरिया ब्लॉक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ब्रेकडाउन ट्रक बना हादसे का कारण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया ब्लॉक के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी आशुतोष सिंह उर्फ आशु के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष शनिवार रात अपनी बाइक से गम्हरिया की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गम्हरिया ब्लॉक के समीप मुख्य सड़क पर एक भारी मालवाहक वाहन (संख्या NL01G-5777) पहले से ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ा था। जैसे ही आशुतोष अपनी मोटरसाइकिल (संख्या JH05BN-3169) से गम्हरिया लाल बिल्डिंग की ओर बढ़ा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी हुई मालवाहक गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें.