पाकुड़ से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर बाहर करने का भाजपा ने डीसी से किया मांग, सौंपा मांग पत्र
यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।

पाकुड़। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार वैध एवं अवैध रूप से निवास कर रहे हैं पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने हेतु कार्रवाई करने के संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया है कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में घटित आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नगारिकों की निर्मम हत्या ने संपूर्ण राष्ट्रपति शब्द कर दिया है। इस दुखद घटना के पश्चात केंद्र सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तथा उन्हें देश से डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया आरंभ की है।
गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त आदेश संख्या 25022/ 28/ 2025 - एफ आई, दिनांक 25.4.2025 के आलोक में विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के या वीज़ा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भारत में निवास कर रहे हैं उनकी शीघ्र पहचान करें। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।
यह विषय अत्यंत संवेदनशील है और अपेक्षित है कि स्थानीय प्रशासन राष्ट्रीय दिशा निर्देशों के अनुरूप शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई करेगा, जिससे आम जनता का विश्वास सुदृढ़ हो और संभावित सुरक्षा चिताओं का समय रहते निवारण किया जा सके। आपसे अनुरोध है कि इस ज्ञापन पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत एवं श्रीमती सरिता मुर्मू, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, सोशल मीडिया संथाल परगना प्रभारी जयंत मंडल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत,पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक, दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष,सपन दुबे, पवन भगत, सादेकुल आलम, सुशील साह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।