ताज़ा-ख़बर

भाजपा का बड़ा फैसला: बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं

भाजपा का बड़ा फैसला: बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त

नई दिल्ली/पटना।भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस पद पर जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। भाजपा के इस निर्णय को संगठन को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। इससे पहले भी वे नगर विकास एवं आवास तथा कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

संगठन में भी उनकी भूमिका अहम रही है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सिक्किम के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी रह चुके हैं। सड़क निर्माण, शहरी विकास और जनहित से जुड़े फैसलों के कारण उनकी अलग पहचान बनी है।

इन्हें भी पढ़ें.