ताज़ा-ख़बर

मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी लोगों के द्वारा हाई स्कूल के मैदान में किया गया कंबल का वितरण

रिपोर्ट: अभय कुमार80 दिन पहलेझारखण्ड

दोनों समाजसेवी के द्वारा विभिन्न तरह का कार्यक्रम गरीबों के लिए आयोजन किया जाता है

मनिका प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी लोगों के द्वारा हाई स्कूल के मैदान में किया गया कंबल का वितरण

मनिका प्रखंड क्षेत्र के शिंजो गांव निवासी समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद साव एवं मनिका के रहने वाले मनिका के पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पति रमेश पासवान के द्वारा विधवा ,विकलांग, वृद्धि ,गरीब, असहाय व्यक्तियों के बीच लगभग 1500 कंबल का वितरण किया गया आपको बताते चले की इस तरह का कार्य हमेशा मनिका प्रखंड क्षेत्र में समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद साव एवं रमेश पासवान के द्वारा किया जाता है. 23.jpg 24.jpg दोनों समाजसेवी के द्वारा विभिन्न तरह का कार्यक्रम गरीबों के लिए आयोजन किया जाता है बातचीत के दौरान उन्होंने कहे की प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भी इस तरह का कार्य करनी चाहिए जो सक्षम है उन्होंने कहे की गरीबों का मदद करने से मन में काफी सुकून मिलता है उन्होंने कहे की फजूल खर्चे को बचाकर गरीबों को अगर मदद की जाए तो तीर्थ यात्रा करने का फल घर में ही मिलता है.

समाजसेवी के द्वारा सिर्फ गरीबों के बीच कंबल का ही वितरण नहीं किया गया जो भी व्यक्ति कंबल लेने आए थे उन्हें 50-50 रुपए भी नगद दिया गया गया तथा जो व्यक्ति गांव देहात से आए थे उन्हें आने-जाने के लिए वाहन भी समाजसेवी के द्वारा उपलब्ध कराई गई ताकि गरीबों की जेब से ₹1 खर्च ना हो उन्होंने कहे की आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए हम लोगों के द्वारा लगातार प्रयास जारी रहेगी समाजसेवी की इस कार्य की चर्चा पूरे प्रखंड में सुनी जा रही है

इन्हें भी पढ़ें.