ताज़ा-ख़बर

सीडीपीओ राजीव रंजन व थाना प्रभारी लाल जी ने संवेदनशील बूथ बहलोलवा पर गश्त किए तेज

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary2 दिन पहलेझारखण्ड

सदर एसडीपीओ राजीव रंजन व सदर थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में दिनभर गश्ती तेज रही।

सीडीपीओ राजीव रंजन व थाना प्रभारी लाल जी ने संवेदनशील बूथ बहलोलवा पर गश्त किए तेज

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर निकाय चुनाव को लेकर दिनभर गहमा- गहमी छायी रही। अति संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित वार्ड संख्या 5 में अवस्थित बूथ संख्या 2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहलोलवा में अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों को डेप्लॉय किया गया था।

बावजूद इसके सदर एसडीपीओ राजीव रंजन व सदर थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में दिनभर गश्ती तेज रही। सुबह से ही बहलोलवा बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई थी। लंबी कतारों का सिलसिला दिन भर देखा गया। एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि इस बूथ पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो रहा है। बूथ पर सीसीटीवी भी लगाया गया है। सीसीटीवी सीधा निर्वाचन अधिकारी के कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ है।

वहां पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इधर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने कहा कि सुबह से मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान सुबह 7 से शुरू हो गया था। धूप रहने के बावजूद मतदाता के जोश में तनिक भी कमी नहीं देखी गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया।

इन्हें भी पढ़ें.