ताज़ा-ख़बर

सरायकेला में भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट: VBN News Desk3 दिन पहलेअपराध

शिकायतकर्ता सिंह सोय ने एसीबी से शिकायत की थी कि लिपिक स्वागता नंदा म्यूटेशन के नाम पर घूस मांग रही है।

सरायकेला में भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सरायकेला,। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक स्वागता नंदा को आठ हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय ने एसीबी से शिकायत की थी कि लिपिक स्वागता नंदा म्यूटेशन के नाम पर घूस मांग रही है। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और लिपिक को रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए जमशेदपुर लेकर चली गई है।

इन्हें भी पढ़ें.