ताज़ा-ख़बर

पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के इन 5 जिलों में आज से लू का अलर्ट

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

रांची में छायेगा बादल

 पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के इन 5 जिलों में आज से लू का अलर्ट

झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत 5 जिलों में आज से लू चलेगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है. हालांकि, राजधानी रांची में बादल छाये रहने का अनुमान है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 5 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पलामू, गढ़वा समेत 5 जिलों (गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में आज से लू (Heat Wave) चलेगी. तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच सकता है.

2 दिन में 2-3 डिग्री बढ़ जायेगा अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र ने कहा है कि 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 3 दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. साथ ही यह भी कहा है कि राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं उष्ण लहर की संभावना है

इन्हें भी पढ़ें.