ताज़ा-ख़बर

ड्यूटी के दौरान गिरे अचानक आरक्षी अनिल कुमार झा, सदर अस्पताल में हुई मौत

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेझारखण्ड

पूर्वी सिंहभूम के कदमा के रहने वाले थे झा, पुलिस विभाग में शोक, सहकर्मियों ने जताया दुख

ड्यूटी के दौरान गिरे अचानक आरक्षी अनिल कुमार झा, सदर अस्पताल में हुई मौत

सरायकेला : थाना अंतर्गत सीनी ओपी में पदस्थापित आरक्षी अनिल कुमार झा (42 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। आरक्षी अनिल कुमार झा अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक वह गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कदमा निवासी अनिल कुमार झा अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। अनिल कुमार झा के निधन पर उनके सहकर्मियों और अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही।

इन्हें भी पढ़ें.