ताज़ा-ख़बर

पार्षद नीतू शर्मा ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन, वार्ड की सुख-समृद्धि की कामना

रिपोर्ट: MANISH 49 मिनट पहलेझारखण्ड

हरिओम नगर की इंद्रा बस्ती में जुटे स्थानीय लोग, मां काली से क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना

पार्षद नीतू शर्मा ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन, वार्ड की सुख-समृद्धि की कामना

लआदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित हरिओम नगर की इंद्रा बस्ती में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा ने किया। इस अवसर पर बस्ती के काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पार्षद नीतू शर्मा ने मां काली के समक्ष पूजा-अर्चना कर वार्ड की तरक्की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां काली के आशीर्वाद से वार्ड के सभी नागरिक सुखी और संपन्न रहें तथा क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। पंडाल उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन में सहभागिता निभाई। स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में पूजा पंडाल का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिनेश दीप, राम अवतार यादव, हेमंत सोना, दीपक खलको, कंचन खलको, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, भारती सोना सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.