ताज़ा-ख़बर

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने किया कोडरमा-गया रेलखंड का निरीक्षण, गुरपा स्टेशन पर किया पौधारोपण

रिपोर्ट: Alok Sinha58 दिन पहलेदेश

डीआरएम ने स्टेशन परिसर की सफाई, ओवरब्रिज निर्माण और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने किया कोडरमा-गया रेलखंड का निरीक्षण, गुरपा स्टेशन पर किया पौधारोपण

झुमरीतिलैया, कोडरमा : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कमल किशोर सिन्हा ने कोडरमा-गया रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरपा स्टेशन पर पौधारोपण किया और स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और स्वचालित ट्रेन परिचालन प्रणाली का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन परिसर की सफाई, ओवरब्रिज निर्माण और अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियंता और अभिकर्ताओं से चल रहे सभी कार्यों की बारीक जानकारी ली और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। घाट सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लिया गया। स्टेशन परिसर में रेल सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कला जत्था टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेल यात्रा में सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरूक किया। रेल अधिकारियों ने बताया कि मानपुर से गुरपा तक स्वचालित ट्रेन परिचालन प्रणाली पहले से ही काम कर रही है। जनवरी के अंत तक गझंडी से शर्माटाड़ तक यह प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके बाद गुरपा से गझंडी तक भी इसे लागू किया जाएगा। निरीक्षण के बाद डीआरएम और उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने गुरपा पहाड़ का दौरा किया। उन्होंने पहाड़ी की चोटी पर स्थित हिंदू और बौद्ध धर्म के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। डीआरएम ने गुरपा क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक गुफाओं की सराहना की। इस मौके पर अपर मध्य रेल प्रबंधक विनीत कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक अजय तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंत्रण

इन्हें भी पढ़ें.