बोकारो में धूमधाम से मनाई गई ईद उल फ़ितर
भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी समुदायों ने उत्सव का आनंद लिया

By Tanveer Bokaro: रमजान के पाक महीने में पूरे महीने भर रोजा रखने के बाद आज मुसलमान भाइयों को ईद उल फितर की नमाज अदा करने का अवसर मिला और बोकारो जिले में धूमधाम से ईद का त्योहार प्रारंभ हुआ। ईद उल फितर की नमाज सेक्टर 4 में मस्जिद में अदा की गई और इसके अलावा सिवानडीह, आजाद नगर, मिल्लत नगर, मखदुमपुर,चास,भर्रा,डुमरों के अलावा और उकरीद के ईदगाह मैदान में अदा की गई और खैरो बरकत के लिए दुआ की गई।
इस दौरान लोगों ने एक दूसरे की गला लगकर बधाइयां दी शुभकामनाएं दी। बोकारो जिले में परंपरागत तरीके से भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी कॉम के लोगों ने ईद के पावन अवसर पर सभी को बधाइयां दी शुभकामनाएं दी और गले मिलकर त्योहार को धूमधाम से मनाया। बधाइयां देते हुए लोगों ने मिठाइयां खिलाई सेवइयां बांटी गई। इस मौके पर ईद के साथ-साथ सरहुल की भी बधाइयां दी गई।
बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने की ख़बर है। लोग एक दूसरे के घरों में जा रहे हैं जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर बधाइयां दे रहे हैं और जगह-जगह सेवइयां खिलाई जा रही है मिठाइयां बांटी जा रही है। जिस तरीके से इस पर्व को लेकर लोगों का उत्साह है वह बताता है कि इस दिन का पूरे साल भर लोग इंतजार करते हैं और जब अवसर आता है तो मिलजुल कर ईद के पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।