ताज़ा-ख़बर

ईद पर चौपारण में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण माहौल

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत हुई।

ईद पर चौपारण में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण माहौल

चौपारण(हजारीबाग):ईद-उल-फितर के अवसर पर चौपारण थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। अंचलाधिकारी संजय यादव और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखा। पुलिस की मुस्तैदी के कारण पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ईद को लेकर सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहा।

संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत हुई। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी स्वयं विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उनकी सक्रियता और सतर्कता के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी और लगातार निगरानी के कारण ईद का पर्व पूरे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सका। पुलिस की इस पहल से आमजनों के बीच सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें.