ताज़ा-ख़बर

आजादी के एक जंग जीते दूसरी जंग लड़ना बाकी है : पर्यावरण धर्म गुरु कौशल

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary17 दिन पहलेझारखण्ड

पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल ने भारत माता चौक पर किया ध्वजारोहण

आजादी के एक जंग जीते  दूसरी जंग लड़ना बाकी है : पर्यावरण धर्म गुरु कौशल

डॉ कौशल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कोडरमा स्थित आवास पर मुलाकात कर किया पौधा भेंट

मेदिनीनगर (पलामू) : छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय के हृदयस्थली कहे जाने वाले भारत माता चौक पर विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। कार्यक्रम में शामिल होली ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत पर्यावरणविद ने सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं को उपहार स्वरूप डायरी व कलम के साथ एक- एक पौधा देकर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वहीं उन्होंने एक -एक फलदार पौधा क्रमश देश के जवानों के नाम, एक पेड़ मां के नाम व एक पेड़ देश की आजादी के नाम पर मौजूद लोगों के बीच वितरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दे कर हमें आजादी की सौगात दिया है । 32.jpg

उसी प्रकार हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए पौधा लगाकर उन्हें जीवन रक्षक के रूप में वरदान देने का काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पौधारोपण कर भारत का झंडा लहराया गया है। कहा कि छतरपुर के लोगों ने उन्हें जो सम्मान व प्यार दिया है उसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत माता चौक पर ध्वजारोहण करने का जो अवसर प्रदान किया गया है उससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भारत माता चौक पर ध्वजारोहण पिछले दो वर्षों से किया जा रहा है। 34.jpg

मौके पर आयोजन कर्ताओं में व्यवसायी अजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पासवान, मनोज गुप्ता, टिंकू ठाकुर, पंकज चौरसिया, सुधीर सिन्हा, मुकेश सिन्हा, गोलू मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर गोलू गुप्ता सहित स्थानीय पत्रकार असगर हुसैन, अश्विनी कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, राजीव सिन्हा, चंदन कुमार, राणा रणजीत पहाड़ी सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका है। उक्त अवसर पर सुबोध सोनी, अनिल सिंह,बिरेंद्र गुप्ता, पन्नू यादव, विनय गुप्ता, प्रभु साव,नीरज मिश्रा,सुभाष मिश्रा, मुन्ना प्रजापति, विश्वनाथ चंद्रवंशी, रबिंद्र गुप्ता सहित भारत माता चौक देश प्रेमी व पर्यावरण प्रेमी लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.