ताज़ा-ख़बर

रथ यात्रा देखने आई पांच महिला हुई चैन स्क्रैचिंग की शिकार, छानबीन में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 दिन पहलेझारखण्ड

चोरी के आरोप में लोगों ने एक महिला को पुलिस के हवाले किया है। उक्त महिला का दूसरी साथी फरार हो गई है।

पाकुड़। रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को कई महिलाएं चेन स्नैचिंग की शिकार हो गई। चेन स्नेचिंग की शिकार हुई महिला पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा के समीप रथ यात्रा देख रही थी। इसी दौरान राजापाड़ा निवासी ममता पांडेय का गले की चेन चोरी कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। चोरी के आरोप में लोगों ने एक महिला को पुलिस के हवाले किया है। उक्त महिला का दूसरी साथी फरार हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 44.jpg पीड़ित महिला ममता पाडेय ने बताया कि रथ यात्रा देख रहे थे। इसी क्रम में भीड़ का फायदा उठा कर दो महिला ने मेरे सोने का चेन छीनकर भाग गई। जबकि पीछा कर एक महिला चोर को लोगो ने पकड़ा है। हिरासत में लेकर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। वही निमतल्ला निवासी रीता कुमारी, पश्चिम बंगाल के नंदीपाड़ा निवासी पूजा रणवंशी व भगतपाड़ा निवासी अभिषेक भगत के मॉ व बुआ का सोने का चेन झपटने वाले गिरोह ले उड़े। जबकी घोषपाड़ा निवासी चांदनी देवी के पर्स में ब्लेड मारकर मोबाइल, एटीएम व पांच सौ रुपया गायब कर दी है। सभी घटना राजापाड़ा से भगतपाड़ा के बीच हुई है। उक्त घटना की शिकायत को लेकर नगर थाना में महिलाओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही। थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि महिलाओं की चेन चोरी होने की सूचना मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.