ताज़ा-ख़बर

एयर एंबुलेंस में मारे गए परिवार से मिले पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बंधाया ढांढस

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary6 घंटे पहलेझारखण्ड

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सीधे पहुंचे श्मशान घाट, परिजनों को दी सांत्वना

एयर एंबुलेंस में मारे गए परिवार से मिले पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बंधाया ढांढस

मेदिनीनगर (पलामू) : सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सिमरिया प्रखंड के खाशियातु करम टांड़ जंगल बीती रात हुई एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटना में चंदवा प्रखंड के तीन लोगों की असामयिक मृत्यु होने के बाद उनके चंदवा स्थित आवास व शमशान घाट जा कर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। बताते चलें कि लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले संजय कुमार आग में झुलस गए थे।

रांची के देवकमल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे बेहतर इलाज के लिए पत्नी अर्चना के साथ एयर एंबुलेंस से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान‌ चतरा के जंगल में वज्रपात होने से एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई।

विमान का मलबा चतरा के सिमरिया के जंगल में मिला। इसकी जानकारी होने के बाद सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सीधे श्मशान घाट पहुंचे। घाट पर मृतक दंपति को श्रद्धांजलि दी। कई घंटे तक साथ रहे। त्रिपाठी उनके घर पर जाकर घर के अन्य परिजनों को भी सांत्वना दी।

इन्हें भी पढ़ें.