पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही दिल्ली एम्स में कराया गया था भर्ती
आज शाम ही दिल्ली एम्स में कराया गया था भर्ती

नई दिल्ली - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही दिल्ली एम्स में कराया गया था भर्ती
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने एक विद्वान, अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को खो दिया।
उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।