ताज़ा-ख़बर

पलामू की महिला का बिहार में गैंग रेप

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

मेले में काम दिलाने के बहाने ले गई सहेली, 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता का बयान दर्ज

पलामू की महिला का बिहार में गैंग रेप

पलामू की एक महिला के साथ बिहार के गया में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान में मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती है। चार बच्चों की मां इस 30 वर्षीय महिला को उसकी एक महिला मित्र मेले में काम दिलाने के बहाने गया ले गई थी। वह मेले में टिकट काटने का काम करने तीन दिन पहले ही वहां पहुंची थी।

क्या है पूरा घटनाक्रम

घटना के दिन वह अपने कमरे में प्रेमी के साथ थी। दूसरे कमरे में उसकी महिला मित्र तीन पुरुषों के साथ शराब पी रही थी। नशे में धुत तीनों आरोपियों ने पीड़िता के प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता की हालत बिगड़ने पर महिला मित्र उसे पलामू ले आई। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद वह फरार हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शहर थाने में तीन आरोपियों और महिला मित्र के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में मेले का एक झूला मालिक, पीड़िता के किराए के मकान का मालिक और महिला मित्र का एक साथी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें.