ताज़ा-ख़बर

टोल प्लाजा चुकरु के पास राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai1 दिन पहलेझारखण्ड

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

टोल प्लाजा चुकरु के पास राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

मेदिनीनगर : पुलिस अधीक्षक पलामू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु सदर थाना, डालटनगंज से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

टीम द्वारा टोल प्लाजा, चुकरु के पास सघन निगरानी शुरू की गई। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति डालटनगंज की ओर से आते दिखे, जिन्हें रुकने का संकेत दिया गया। परंतु दोनों व्यक्ति पुलिस बल को चकमा देकर भागने लगे, जिन्हें तत्परता से पीछा कर पकड़ा गया।

प्राथमिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं एवं उनके निर्देश पर चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे।

उक्त घटना के संबंध में सदर थाना कांड संख्या – 77/2025, दिनांक – 02.08.2025, अंतर्गत धारा 303(2)/336(3)/111(3)/3(5) BNS 2023 एवं 25(1-B)(a)/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर, दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक – 03.08.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

  1. राकेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता – घनंजय बड़ाईक, सा० लोहरसी, थाना पिपराटांड़, पलामू।
  2. रजनीकांत मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता – सुनील मेहता, सा० लोहड़ी, थाना पड़वा, पलामू।

बरामद सामग्री –

  1. एक देशी कट्टा
  2. तीन जिंदा कारतूस
  3. दो मोबाइल फोन
  4. एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट – JH03T-4239)

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल –

  1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सदर – संतोष कुमार गुप्ता
  2. पु०अ०नि० – रंजित कुमार
  3. पु०अ०नि० – मनोज मुण्डा
  4. आरक्षी – 1803 अनुराग सिंह
  5. आरक्षी – 879 वेद प्रकाश
  6. आरक्षी – 30 रोहित कुमार
  7. गृह चालक – 11659 अविनाश कुमार
इन्हें भी पढ़ें.