हरिवंश चौबे तीसरी बार केंद्रीय समिति सदस्य में शामिल, विधायक, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
लगातार तीसरी बार पार्टी का केंद्रीय समिति सदस्य की जिम्मेदारी दिए जाने पर महेशपुर विधानसभा की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।

पाकुड़। पाकुड़ झामुमो जिला के वरिय उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे को तीसरी बार पार्टी में केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने पर महेशपुर के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी सहित विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है। पिछले दिनों रांची में संपन्न पार्टी का महाधिवेशन में हरिवंश चौबे को केंद्रीय समिति में बतौर सदस्य के रूप में शामिल कर पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।
लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहे हरिवंश चौबे पाकुड़ के साथ-साथ महेशपुर विधानसभा में पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में हमेशा सक्रिय रहे हैं। खासकर आदिवासी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ और पहचान की बदौलत पार्टी को महेशपुर विधानसभा सीट से जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
लगातार तीसरी बार पार्टी का केंद्रीय समिति सदस्य की जिम्मेदारी दिए जाने पर महेशपुर विधानसभा की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामना दी है। इस बाबत श्री चौबे ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेवारी दी है उसे बखूबी से निर्वहन कर पार्टी के पहचान और नींव को और मजबूत करने का काम करेंगे। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल और उनकी राज्य की जनता के हित में दूरगामी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और उसका उन्हें लाभ दिलाना यह उनकी प्राथमिकता होगी।