ताज़ा-ख़बर

बारात में आया 11 वर्षीय बालक गौतम हुआ गुम, खोजने में लगी पुलिस

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 दिन पहलेझारखण्ड

सदर प्रखंड मेदिनीनगर के सुआ गांव का है निवासी

बारात में आया 11 वर्षीय बालक गौतम हुआ गुम, खोजने में लगी पुलिस

बारात में पंडवा थाना के मानआहर गांव में आया था

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सुआ गांव से टंडवा थाना क्षेत्र के मानआहार में बारात आई थी। बारात में 11 वर्षीय गौतम कुमार भी आया था। शादी के क्रम में वह समियाना में अपने अभिभावक के साथ सोया हुआ था। उसे सुबह तक शामियाना में सोया हुआ देखा गया। उसके बाद से वह लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालक मानआहर रोड में भी अकेले देखा गया था। उसके बाद उसका पता नहीं चल पा रहा है। उसके अभिभावक ने बच्चों की गुमशुदगी की जानकारी पंडवा थाना पुलिस को दी। पंडवा थाना पुलिस ने उसकी तलाश में पिछले दो दिनों से छापेमारी कर रही है। लेकिन बालक का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। पंडवा थाना के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सुनील चौधरी ने बताया कि पंडवा थाना में कांड संख्या 40/ 2025 दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मानआहर से लगभग एक किलोमीटर दूर सरैया गांव में दो जून को सुबह में अकेला देखा गया है। उन्होंने बताया कि बालक की खोजबीन जारी है। बताया कि 11 वर्षीय गौतम कुमार सुआ गांव का निवासी कुलदीप प्रसाद गुप्ता का पुत्र है। उन्होंने आम लोगों से कहा कि बालक के बारे में किसी तरह की सूचना मिले तो मोबाइल नंबर 7488002395 पर देने का आग्रह किया है। इधर बालक गौतम कुमार के परिजनों का हाल खस्ता हो गया है। उसके परिजन भी बालक को यत्र- तत्र खोजने में व्यस्त हैं।

इन्हें भी पढ़ें.