ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में नीतू शर्मा की पहल पर महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेझारखण्ड

70 महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ, पार्षद नीतू शर्मा ने कहा: महिलाओं का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता

वार्ड 17 में नीतू शर्मा की पहल पर महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित

आदित्यपुर : स्वच्छ आदित्यपुर अभियान (एसएजी) के तहत नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की सक्रिय भूमिका प्रमुख रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सिद्धेश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ. मेघा द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में लगभग 70 महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। महिलाओं की शुगर, बीपी और थाइराइड की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया। डॉ. मेघा ने महिलाओं एवं बच्चों में मौसम संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए गर्मियों में अधिक पानी पीने, सादा भोजन और तरल पदार्थों के सेवन पर जोर दिया। साथ ही बाहर के खान-पान से बचने की सलाह दी। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की मजबूती का आधार है। ऐसे शिविरों से महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता मिलती है। कार्यक्रम में फूलदाई झा, प्रतिमा देवी, रीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, रिंकी सिंह, मीरा प्रसाद, सरिता पांडे सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

इन्हें भी पढ़ें.