ताज़ा-ख़बर

जांगी के जंगल में 22 हाथियों का डेरा, किसानों की फसल बर्बाद

रिपोर्ट: VBN News Desk13 घंटे पहलेझारखण्ड

वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के पास नहीं जाने, सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

जांगी के जंगल में 22 हाथियों का डेरा, किसानों की फसल बर्बाद

By Ajay Kumar रामगढ़/गोला: गोला प्रखंड की मगनपुर पंचायत अंतर्गत जांगी गांव के दूध मटिया जंगल में 22 जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। हाथियों के झुंड ने आसपास के खेतों में लगी मकई, लौकी, बोदी तथा नैनवा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों में दहशत और चिंता का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मनीष शर्मा तथा मगनपुर पंचायत के उप मुखिया अकबर अंसारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित किसानों बैजनाथ महतो एवं प्रद्युम कुमार से नुकसान की जानकारी ली गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के पास नहीं जाने, सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है। वहीं प्रभावित किसानों ने फसल क्षति का उचित मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें.