ताज़ा-ख़बर

डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान में उनके योगदान व संघर्ष को किया गया याद

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार2 दिन पहलेझारखण्ड

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे।

डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान में उनके योगदान व संघर्ष को किया गया याद

पाकुड़। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के शुभारंभ होने से पहले दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया है। इसके अलावा लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया है

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है, जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है. इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है।

पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है. जबकि दूसरे दलों के लोगों ने दलित समाज को बरगलाने का काम किया है.

अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास ने कहा कि भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, नगर मंत्री श्रीमती प्राची चौधरी,सपन दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, कुंदन सिंह दुलाल सिंह, श्रीकांत भुईमाली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.