राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान कार्यालय में सम्मान समारोह सम्पन्न
शंभूनाथ चौधरी, बैजू कुमार और रमेश राय को किया गया सम्मानित

आदित्यपुर : बुधवार शाम 7 बजे राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दन कुमार ने शंभूनाथ चौधरी को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि कमलदेव सिंह ने बैजू कुमार को सम्मानित किया। वरिष्ठ नेता जगेंद्र यादव द्वारा रमेश राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कमलदेव सिंह ने कहा कि कोल्हान में संगठन की एकजुटता सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि समानांतर कमिटी चलाने या गुटबाजी करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रमेश शाह, सिंटू पांडे, मुन्ना कुमार यादव, रविंद्र प्रसाद, अनीता देवी, शंभू राय, बिंदेश्वरी सिंह, अर्जुन राय, पंडित सुशील तिवारी और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। वक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।