जीत के प्रति हूं शत प्रतिशत आश्वस्त, मेदिनीनगर की देवतुल्य मतदाताओं ने भरपूर दिया है आशीर्वाद : नम्रता त्रिपाठी
मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने किया मतदान

मेदिनीनगर (पलामू) : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने सोमवार को ठीक 8 बजे वार्ड संख्या 18 के मतदान केंद्र संख्या 2 रेड़मा दक्षिणी के करमाही आंगनबाड़ी मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही का चिन्ह दिखाया।
इधर मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद शाम 6 बजे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति शत प्रतिशत आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम रुझान से ही पता चल रहा है कि मेदिनीनगर निगम के देवतुल्य मतदाता उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसके लिए वे मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के मतदाता के प्रति आभारी हैं। जिन्होंने मुझे अपने निश्चय पूरा करने के लिए भर- भरकर उनकी झोली में मतदान किया है। हर आशीर्वाद, हर मुस्कान व हर विश्वास ने इस यात्रा को और भी अर्थपूर्ण बना दिया है। नम्रता त्रिपाठी ने कहा - मैं कृतज्ञ हूं उस प्रेम के लिए, उस भरोसे के लिए, जो आपने मुझ पर जताया है। मेदिनीनगर की बेटी को दिया गया यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही मुझे आगे भी आपके लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
91 वर्षीय रेड़मा निवासी ध्रुव पांडेय ने किया मतदान
मेदिनीनगर (पलामू) : रेड़मा के चेतावनी टोला निवासी ध्रुव पांडेय ने मतदान किया। उन्होंने रोगही स्थित बूथ संख्या 279 पर मतदान किया। मतदान देकर बाहर निकलने पर मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने उनसे आशीर्वाद लिया। नम्रता त्रिपाठी के साथ उनकी अपनी दादी तलवंती कुवर भी साथ थी।