ताज़ा-ख़बर

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

रिपोर्ट: VBN News Desk7 घंटे पहलेदेश

ऑनलाइन गेम के टास्क प्रेशर की आशंका, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना टीला मोड़ के प्रभारी निरीक्षक रवि बालियान ने बताया कि मृतकों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों बहनें एक ही फ्लैट में रहती थीं और बीती रात अपने आवास की नौवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों किशोरियां ऑनलाइन गेम खेलती थीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन गेम से जुड़े टास्क पूरे करने के दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभी केवल प्रारंभिक अनुमान है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि तीनों बहनों ने कोविड महामारी के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। उनके पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन, ऑनलाइन गतिविधियों, पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक स्थिति सहित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.