ताज़ा-ख़बर

झारखंड साइकिलिंग संघ 1 से 3 जून तक करेगी भव्य विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन: शैलेन्द्र पाठक

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार3 दिन पहलेझारखण्ड

साइकिल से ही साइकिलिंग खेल पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है जिससे खिलाड़ियों को भी फायदा मिलता है ।

झारखंड साइकिलिंग संघ 1 से 3 जून तक करेगी भव्य  विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन: शैलेन्द्र पाठक

पाकुड़। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में 1 से 3 जून तक विश्व साइकलिंग दिवस मनाने हेतु साइकिलिंग फेडरेशन द्वारा पत्र जारी किया गया । इस आशय की जानकारी झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने दी है।

श्री पाठक ने बताया की साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन करने हेतु पत्र प्राप्त हुआ है । झारखंड में भी सफलतापूर्वक आयोजित करना है। सफल आयोजन हेतु झारखंड साइकलिंग संघ द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अध्यक्ष सचिव को झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने विश्व साइकलिंग दिवस मनाने हेतु सभी जिलों के अध्यक्ष सचिव को निर्देशित किया कि और बताया कि विश्व साइकलिंग दिवस पर बच्चों व समाज के लोगों को जागरूक हेतु या कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे हैं।

साइकिल को हम जिंदगी का सबसे पहला एडवेंचर कह सकते हैं। गिरते-पड़ते हम साइकिल चलाना सीखते हैं। उम्र के अनुसार साइकिल का भी अलग - अलग महत्व है। बचपन में साइकिल शौकिया तौर पर चलाते हैं, फिर धीरे - धीरे साइकिल का उपयोग स्कूल जाने के लिए करते हैं, तो कई लोग साइकिल से अपने काम पर जाते हैं। साइकिल चलाने से हम स्वस्थ रहेंगे वह प्रदूषण मुक्त में भी हमें काफी लाभ मिलेगा।

साइकिल से ही साइकिलिंग खेल पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है जिससे खिलाड़ियों को भी फायदा मिलता है । साइकिलिंग दिवस के अवसर पर झारखंड के पाकुड़ ,साहिबगंज, गढ़वा, गोड्डा ,दुमका देवघर ,रामगढ़ ,गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, चाईबासा, रांची, लोहरदगा, कोडरमा,जामताड़ा दुमका ,बोकारो, धनबाद आदि जिलों में यह कार्यक्रम 1 से 3 जून तक आयोजित की जाएगी उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए झारखंड साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने दी है।

इन्हें भी पढ़ें.