ताज़ा-ख़बर

जेएमएम समर्थित हर्षिता टोप्पो ने दिखाई ताकत, गाजे-बाजे के साथ भरा नामांकन

रिपोर्ट: शनिरंजन 1 घंटे पहलेझारखण्ड

कहा- गुमला का कायाकल्प ही मेरा एकमात्र लक्ष्य

जेएमएम समर्थित हर्षिता टोप्पो ने दिखाई ताकत, गाजे-बाजे के साथ भरा नामांकन

गुमला:- नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही गुमला का सियासी पारा चढ़ गया है। मंगलवार को झामुमो समर्थित प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो ने नगर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी उम्मीदवारी पेश की बल्कि सैकड़ों समर्थकों के साथ विशाल जुलूस निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन भी किया।

सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुमला की सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते समर्थकों ने हर्षिता टोप्पो के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। नामांकन दाखिल करने पहुंचीं हर्षिता के साथ चल रहे जनसैलाब ने यह साफ़ कर दिया कि इस बार मुकाबले में उनकी दावेदारी बेहद मजबूत होने वाली है। नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए हर्षिता टोप्पो ने गुमला के विकास को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वे केवल पद के लिए नहीं बल्कि गुमला की जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं।

हर्षिता ने कहा की गुमला नगर पंचायत में विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन अब तक यह उपेक्षित रहा है। मेरा संकल्प है कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करूँ। शहर की साफ-सफाई ड्रेनेज सिस्टम और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी। मैं वादा करती हूँ कि जनता के भरोसे पर खरी उतरूंगी और गुमला को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए दिन-रात एक कर दूंगी।

इन्हें भी पढ़ें.