सांसद विजय ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों से हुए रूबरू
सांसद विजय हांसदा के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम मौजूद थे।

पाकुड़। राजमहल संसदीय सीट से युवा सांसद विजय हांसदा बुधवार के देर शाम तक अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत के अम्बाजोड़ा, डूमरचिर पंचायत के निपनिया, पाकुडीह, पालमांडो, भाटीकांदर, सिंगारसी पंचायत के डांगापाड़ा, जराकी पंचायत के जराकी व बासमती पंचायत के कोलखीपाड़ा गांव पहुँचकर वहाँ के स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने इस भीषण गर्मी के दौरान हो रही पेयजल की समस्या के साथ साथ बिजली, सड़क व शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से सांसद विजय हांसदा को अवगत कराया। सांसद विजय हांसदा ने सभी समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कर जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निदान की बात कही।
इस दौरान सांसद विजय हांसदा के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम मौजूद थे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंटू भगत, प्रेम रजक, मोहन किस्कू, थॉमस मुर्मू, कालिदास मुर्मू, विनोद भगत, आफताब आलम, अजित कुमार, सुनील मरांडी, सुनील मुर्मू, सुभाष मरांडी, रंजीत पंडित, आरिफ अंसारी, दिलीप मरांडी, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, अशोक हेम्ब्रम, सिकंदर किस्कू, महेश हांसदा, फिलिप मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।